लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
भारत सरकार ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भूटान ने भारत के E20 पेट्रोल प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। सरकार ने इन खबरों को तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बताया।
यह स्पष्टीकरण उन रिपोर्ट्स के बाद आया, जिनमें दावा किया गया था कि भूटान सरकार ने भारत से पारंपरिक पेट्रोल की आपूर्ति जारी रखने का अनुरोध किया है, जब तक कि भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता बनी हुई है।
सरकार ने कहा कि भारत और भूटान के बीच ईंधन आपूर्ति और ऊर्जा सहयोग को लेकर बातचीत जारी है। E20 पेट्रोल, जिसमें 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण होता है, भारत की स्वच्छ ऊर्जा और आयात निर्भरता कम करने की नीति का हिस्सा है।
भारत ने 2025 तक देशभर में E20 ईंधन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था। इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को कार्बन उत्सर्जन कम करने और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी को ही सही मानें।