लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
बेल्जियम के एंटवर्प शहर में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
घटना के तुरंत बाद विभिन्न जिलों से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने तथा लोगों को बचाने के प्रयास शुरू किए गए। राहत और बचाव दल लगातार इमारत के भीतर फंसे लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।
अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि आग लगने का कारण क्या था। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।