लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
यशराज फिल्म्स (YRF) स्पाई यूनिवर्स की बहुचर्चित फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में आ गई है। आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है, जिससे इसके ओपनिंग डे को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती प्री-सेल्स में फिल्म ने लगभग 1.5 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई दर्ज की है, जो शुरुआती चरण के हिसाब से एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म पहले दिन 7–10 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग कर सकती है।
फिल्म को लेकर दर्शकों में मिलाजुला रुझान देखा जा रहा है, लेकिन YRF Spy Universe की ब्रांड वैल्यू और स्टारकास्ट की मौजूदगी इसके लिए बड़ा प्लस पॉइंट मानी जा रही है। रिलीज से ठीक पहले एडवांस बुकिंग की रफ्तार बढ़ने को एक मजबूत शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।
अब सभी की नजरें फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर किस तरह की शुरुआत करती है।