28-new-gi-products-india

भारत के 28 नए उत्पादों को मिला GI टैग, NABARD समर्थित GI उत्पादों की संख्या हुई 176

NABARD की पहल से भारत के 28 नए उत्पादों को GI टैग मिला। इसके साथ ही संस्था द्वारा समर्थित GI उत्पादों की संख्या बढ़कर 176 हो गई।

By : Local News of India

NABARD की पहल से भारत के 28 नए पारंपरिक उत्पादों को GI टैग मिला, जिससे स्थानीय शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

10 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की पहल से देशभर के 28 नए उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication-GI) का दर्जा मिला। इन नए पंजीकरणों के साथ NABARD द्वारा समर्थित GI उत्पादों की कुल संख्या 176 हो गई है।

भारत में GI पंजीकरण Geographical Indications of Goods (Registration and Protection) Act, 1999 के तहत किया जाता है। इसका उद्देश्य उन उत्पादों की पहचान और कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिनकी गुणवत्ता, प्रतिष्ठा या विशेषता किसी विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र से जुड़ी होती है। GI का पंजीकरण Geographical Indications Registry द्वारा किया जाता है, जो पेटेंट, डिजाइन एवं ट्रेडमार्क के महानियंत्रक (CGPDTM) के अधीन कार्य करता है।

नए GI टैग प्राप्त उत्पादों में पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, बांस शिल्प, धातु शिल्प, मिट्टी के शिल्प, चित्रकला और पारंपरिक वाद्ययंत्र शामिल हैं। GI टैग कृषि उत्पादों, खाद्य पदार्थों, हस्तशिल्प और पारंपरिक निर्माण तकनीक से जुड़े उत्पादों की विशिष्ट पहचान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नए GI उत्पादों में बिहार की नालंदा बावनबूटी साड़ी एवं फैब्रिक्स और गया पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट, झारखंड की कुचाई सिल्क साड़ी, असम का बा शिल्प (बांस शिल्प) और बिहू पेपा, हिमाचल प्रदेश की वुड कार्विंग क्राफ्ट तथा मध्य प्रदेश की खजुराहो मेटल क्राफ्ट प्रमुख हैं। GI टैग मिलने से इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की