siya-goyal-ketan-agarwal-lohagad-fort-murder-case

Who is Siya Goyal? Pune की 20 वर्षीय युवती जिसने कथित तौर पर मंगेतर केतन अग्रवाल को लोहेगड़ किले की खाई में धक्का दिया

पुणे की 20 वर्षीय सिया गोयल पर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को लोहेगड़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान गहरी खाई में धक्का देकर हत्या करने का आरोप है। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में यह सुनियोजित

By : Local News of India
Who is Siya Goyal? Pune की 20 वर्षीय युवती जिसने कथित तौर पर मंगेतर केतन अग्रवाल को लोहेगड़ किले की खाई में धक्का दिया

पुणे की सिया गोयल और केतन अग्रवाल से जुड़ा लोहेगड़ किला हादसा, जहां ट्रेकिंग के दौरान मंगेतर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

पुणे की 20 वर्षीय Siya Goyal पर आरोप है कि उसने अपने मंगेतर Ketan Agarwal की हत्या की साजिश रची और उसे लोहेगड़ किले (Lohagad Fort) की खाई में धक्का दे दिया। शुरुआती जांच में इसे एक हादसा माना गया था, क्योंकि केतन ट्रेकिंग के दौरान फोटो लेते समय गिर गया था। लेकिन बाद में पुलिस जांच में यह मामला संदिग्ध पाया गया।

जांच के अनुसार, यह घटना 18 जून को हुई जब केतन और सिया अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर गए थे। पुलिस का दावा है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं थी, बल्कि एक पहले से तैयार की गई योजना थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले भी कई बार उसी लोकेशन पर हत्या की कोशिश की गई थी। एक बार केतन को धक्का देने के बाद वह बच गया था। बाद में उसे यह कहकर भ्रमित किया गया कि पास में सांप था।

पुलिस का यह भी आरोप है कि सिया ने अपने कथित साथी Chetan Chaudhary के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

‘आधार भेज दे… ओके WhatsApp पर भेजा है’, सिया की स्नैपचैट चैट से केस में नया मोड़

‘आधार भेज दे… ओके WhatsApp पर भेजा है’, सिया की स्नैपचैट चैट से केस में नया मोड़

केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया गोयल की स्नैपचैट चैट सामने आई, जिसमें आधार कार्ड और ‘शादी नहीं होगी’ जैसे संदेश मिले। पुलिस अब उसकी दोस्त से पूछताछ करेगी।

आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘घर के अंदर मत आना’ कॉल, 45 दिन बाद खुला खौफनाक राज

आगरा में रूबी ने पति की हत्या कर शव बाथरूम के नीचे छिपाया और 45 दिन तक गुमशुदगी का नाटक किया। उसने जेठ को कॉल कर कहा- 'घर के अंदर मत आना', जिससे केस खुला।

गुरुग्राम: पत्नी की हत्या कर प्रेमिका संग नेपाल भागा पति, पुलिस ने दोनों को दबोचा

गुरुग्राम के मानेसर में पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की और नेपाल भाग गया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व AAP प्रत्याशी नंदिनी बोसमिया का शव फंदे से मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

पूर्व AAP प्रत्याशी नंदिनी बोसमिया का शव फंदे से मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

गुजरात में आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी नंदिनी बोसमिया का शव फंदे से लटका मिला है। परिवार ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आदिवासी कल्याण और महिला सशक्तीकरण के लिए डॉ. बुदरी ताती को पद्मश्री सम्मान

आदिवासी कल्याण और महिला सशक्तीकरण के लिए डॉ. बुदरी ताती को पद्मश्री सम्मान

दंतेवाड़ा की समाजसेवी डॉ. बुदरी ताती को आदिवासी कल्याण, बालिका शिक्षा और महिला सशक्तीकरण में चार दशक से अधिक सेवा के लिए पद्मश्री सम्मान मिला है। उनके कार्यों से हजारों परिवारों को भी लाभ हुआ।