HARDA ROAD ACCIDENT / WEDDING TRAGEDY

हरदा में दर्दनाक हादसा: शादी से पहले मां-बेटे की मौत, घर में पसरा मातम

Harda में शादी से पहले हादसे में मां-बेटे की मौत। बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, भांजा घायल। परिवार की खुशियां मातम में बदली।

By : Local News of India
हरदा में दर्दनाक हादसा: शादी से पहले मां-बेटे की मौत, घर में पसरा मातम

हरदा में सड़क हादसे के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक और जुटी भीड़

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Harda जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी की तैयारियों में जुटा घर उस समय मातम में बदल गया, जब खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम ऊंचान निवासी अभिषेक कीर (21) की 19 अप्रैल को शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। अभिषेक अपनी मां नर्मदी बाई (45) और 12 वर्षीय भांजे शुभम के साथ खरीदारी कर लौट रहा था।

रात करीब 8:15 बजे मांगरूल नाके के पास वन विभाग चौकी के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अभिषेक और उसकी मां के सिर में गंभीर चोट आई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल शुभम को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली लंबे समय से सड़क किनारे खड़ी थी और चालक को कई बार हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन लापरवाही बरती गई, जो हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।

घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। अभिषेक के बड़े भाई ने बताया कि घर में शादी की खुशियां चरम पर थीं, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ बदल दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

संबंधित सामग्री

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित अंडर-19 छात्र-छात्राओं की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हुआ।

जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव, 56 सेकंड में कोर इंजीनियरिंग ने मारी बाजी

जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव, 56 सेकंड में कोर इंजीनियरिंग ने मारी बाजी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय, वाकनाघाट में अंतर-विभागीय ‘माखन चोर–दही हांडी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बम की चिट्ठी, को-पायलट पर शक! अहमदाबाद में Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़े चौंकाने वाले दावे

बम की चिट्ठी, को-पायलट पर शक! अहमदाबाद में Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़े चौंकाने वाले दावे

सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली जा रही Air India Express की फ्लाइट को 31 अगस्त को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।