गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के दौरान एक सॉस फैक्ट्री में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में टमाटर सॉस बनाने के नाम पर बेहद घटिया और मिलावटी सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, सॉस तैयार करने में टमाटर का इस्तेमाल लगभग नहीं के बराबर था। उसकी जगह सोडियम, नमक, रंग और गाजर जैसी चीजों का इस्तेमाल कर नकली सॉस तैयार की जा रही थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री और तैयार माल बरामद किया गया। खाद्य विभाग ने फैक्ट्री से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।