लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को एक एम्बुलेंस भेंट की। यह एम्बुलेंस उनके स्वेच्छानुदान मद से 6 लाख 80 हजार रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई है।
राज्यपाल ने एम्बुलेंस की चाबी ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सौंपते हुए हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य मंदिर से जुड़े सामाजिक और सेवा कार्यों को और सुदृढ़ करना है।
इस एम्बुलेंस का उपयोग जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा समेत मंदिर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।