वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज के दौरान बढ़ने वाली मांग को पूरा करने के लिए 2.5 लाख से अधिक लोगों की भर्ती करेगी। ये नियुक्तियां प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह की भूमिकाओं के लिए होंगी।
नई भर्तियों में करीब 60 फीसदी भूमिकाएं लास्ट-माइल डिलीवरी से जुड़ी होंगी। कंपनी मांग को बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपने लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का विस्तार करते हुए नए हब भी स्थापित कर रही है।
फ्लिपकार्ट के सप्लाई चेन वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी अब 20 फीसदी से अधिक हो गई है। कंपनी दिव्यांगजनों के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ा रही है।
फ्लिपकार्ट की सप्लाई चेन ऑपरेशंस अकादमी के जरिए सरकारी स्किल प्रोग्राम्स के साथ साझेदारी में करीब 10,000 प्रशिक्षुओं को प्रमाणित किया जा चुका है। इस पहल का उद्देश्य वंचित समुदायों के लोगों को औपचारिक रोजगार से जोड़ने और सप्लाई चेन क्षेत्र में करियर के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रास्ते तैयार करना है।
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
अमित कुमार पांडेय