लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
फतेहाबाद में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना साइबर क्राइम प्रभारी राहुल देव के अनुसार, सिंथला गांव निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित को टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन टास्क देकर पैसे कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने अलग-अलग यूपीआई आईडी के माध्यम से किस्तों में पैसे जमा करवाए और कुल 12 लाख 24 हजार 909 रुपये की ठगी कर ली।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान अजमेर जिले के मदनगंज किशनगंज निवासी शुभम सुनारीवाल के रूप में की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।