Dilip Chauhan, Jihran Mamdani, NRI

दिलीप चौहान ने जोहरन ममदानी को दी बधाई, कहा — यह प्रवासी भारतीयों का गौरव क्षण है

आज का दिन हमारे पूरे समुदाय के लिए गर्व का दिन है। जोहरन ममदानी का न्यूयॉर्क सिटी का पहला साउथ एशियन, इंडियन अमेरिकन और मुस्लिम अमेरिकन मेयर बनना केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि हम सबकी कहानी है।

By : Local News of India
दिलीप चौहान ने जोहरन ममदानी को दी बधाई, कहा — यह प्रवासी भारतीयों का गौरव क्षण है

Dilip Chauhan Johran Mamdani

height=978

 

टी सी ठाकुर
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
कैलिफोर्निया
.न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में जोहरन ममदानी की ऐतिहासिक जीत पर साउथ एशियन कम्युनिटी के प्रमुख नेता और नासाउ काउंटी के पूर्व डेप्युटी कम्पट्रोलर दिलीप चौहान ने हार्दिक बधाई दी है। चौहान, जो ममदानी के शुरुआती समर्थकों में से रहे हैं, ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशियाई समुदाय की सामूहिक सफलता है।

 

height=933

जोहरन ममदानी ने कुल 10,36,051 वोट यानी 50.4 प्रतिशत मत हासिल कर पूर्व गवर्नर एंड्र्यू कूमो को हराया है। इसके साथ ही वे न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम, भारतीय अमेरिकी और दक्षिण एशियाई मूल के मेयर बन गए हैं।

दिलीप चौहान ने इस ऐतिहासिक क्षण को भावुक शब्दों में व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे पूरे समुदाय के लिए गर्व का दिन है। जोहरन ममदानी का न्यूयॉर्क सिटी का पहला साउथ एशियन, इंडियन अमेरिकन और मुस्लिम अमेरिकन मेयर बनना केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि हम सबकी कहानी है। यह हमारे युवाओं, हमारे बुजुर्गों, हमारे दुकानदारों, टैक्सी और उबर ड्राइवरों, शिक्षकों और उन माता-पिताओं की जीत है जिन्होंने अपने बच्चों के बड़े सपनों के लिए दिन रात मेहनत की।

उन्होंने कहा कि यह जीत हर उस प्रवासी की है जो न्यूयॉर्क आया था सिर्फ जीने नहीं बल्कि इस शहर का हिस्सा बनने के सपने के साथ। जोहरन ने हमेशा सादगी, सच्चाई और जनहित के मुद्दों पर ध्यान दिया चाहे वह किफायती आवास हो, न्यायसंगत अवसर हों या कामकाजी परिवारों की गरिमा का प्रश्न।

 

height=1206

चौहान ने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि प्रवासी सपने अब सिर्फ न्यूयॉर्क में जीवित नहीं रहते, वे न्यूयॉर्क का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज हमने सिर्फ इतिहास को देखा नहीं बल्कि उसे गढ़ा है।

दीवाली के अवसर पर इस जीत को विशेष बताते हुए दिलीप चौहान ने कहा कि जैसे दीवाली का दीपक अंधकार को दूर करता है वैसे ही जोहरन ममदानी की जीत उम्मीद, समावेशन और एक उज्जवल भविष्य का प्रतीक है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे करुणा, दूरदर्शिता और साहस के साथ इस शहर का नेतृत्व करेंगे।

दिलीप चौहान लंबे समय से भारतीय अमेरिकी समुदाय के सशक्त प्रवक्ता रहे हैं और न्यूयॉर्क सिटी के सार्वजनिक स्कूलों में दीवाली को आधिकारिक अवकाश घोषित कराने में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि ममदानी की यह जीत पूरे दक्षिण एशियाई समुदाय के लिए एकता और गर्व का प्रकाश है।

संबंधित सामग्री

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

अमेरिका में भारतीय कंपनियों का 40 अरब डॉलर निवेश, 70 हजार से अधिक नौकरियों पर सीतारमण-बेसेन्ट की अहम बैठक

अमेरिका में भारतीय कंपनियों का 40 अरब डॉलर निवेश, 70 हजार से अधिक नौकरियों पर सीतारमण-बेसेन्ट की अहम बैठक

जी20 बैठक के इतर अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी, 40 अरब डॉलर निवेश और 70 हजार से अधिक नौकरियों पर चर्चा की।

मेडिकल परीक्षक के अनुसार लिंडसे ग्राहम की मौत महाधमनी फटने से हुई

मेडिकल परीक्षक के अनुसार लिंडसे ग्राहम की मौत महाधमनी फटने से हुई

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत संभावित रूप से महाधमनी फटने के कारण हुई। अंतिम रिपोर्ट जांच के बाद जारी होगी।

जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने युवाओं के लिए काम करने वाले अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन को दिया बड़ा दान

जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने युवाओं के लिए काम करने वाले अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन को दिया बड़ा दान

मैकेंजी स्कॉट ने युवाओं और युवा वयस्कों में सामाजिक बदलाव लाने वाले अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन को नया दान दिया है।

जापान की JAXA ने किया रीयूजेबल रॉकेट RV-X का पहला टेस्ट, हवा में उड़कर सुरक्षित लैंड हुआ

जापान की स्पेस एजेंसी JAXA ने RV-X रीयूजेबल रॉकेट का पहला परीक्षण किया। रॉकेट ने उड़ान भरने, हवा में स्थिर रहने, आगे बढ़ने और सुरक्षित लैंडिंग की क्षमता दिखाई।