DHANBAD ROAD COLLAPSE

धनबाद में सड़क धंसी, मुख्य मार्ग बंद; इलाके में दहशत का माहौल

Dhanbad में सड़क धंसने से मुख्य मार्ग बंद। दरारें बढ़ने से खतरा, प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर यातायात डायवर्ट किया, बीसीसीएल और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर।

By : Local News of India
धनबाद में सड़क धंसी, मुख्य मार्ग बंद; इलाके में दहशत का माहौल

धनबाद में धंसी सड़क पर बैरिकेडिंग, बंद पड़ा मुख्य मार्ग और मौके पर तैनात सुरक्षा बल

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Dhanbad-रांची मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना क्षेत्र के पास बुधवार सुबह सड़क अचानक करीब 2 फीट तक धंस गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सड़क धंसने के साथ कई जगहों पर दरारें भी दिखाई दीं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर मार्ग को बंद कर दिया।

फिलहाल यातायात को वैकल्पिक लिंक रोड से डायवर्ट किया गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जानकारी BCCL और जिला प्रशासन को दे दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सड़क को स्थायी रूप से बंद करने पर भी विचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर CISF की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित किया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में लंबे समय से गैस रिसाव और जमीन धंसने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।

प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।