लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
दिल्ली-NCR में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।
IMD के अनुसार आज अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह और दोपहर के समय बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों में 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मौसम बदला है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।
हालांकि अगले कुछ दिनों बाद फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। IMD के सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 16-17 मई तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही तेज गर्मी और उमस को देखते हुए पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की अपील की गई है।