दिल्ली-NCR इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिसके बाद भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ‘Severe Heatwave’ यानी ‘लू से भी भीषण लू’ का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति तब मानी जाती है जब तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच जाए और लगातार कई दिनों तक बेहद गर्म हवाएं चलें।
क्या होता है Severe Heatwave?
सामान्य लू की तुलना में Severe Heatwave ज्यादा खतरनाक होती है। इसमें शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और शरीर खुद को ठंडा रखने में संघर्ष करने लगता है। लगातार गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण शरीर में पानी की कमी तेजी से होने लगती है।
शरीर पर कैसा हो सकता है असर?
- Heat Stroke का खतरा बढ़ सकता है
- चक्कर आना और बेहोशी
- डिहाइड्रेशन और कमजोरी
- सांस लेने में दिक्कत
- सिरदर्द और तेज बुखार
- बुजुर्गों और बच्चों में ज्यादा खतरा
डॉक्टरों के मुताबिक अगर शरीर का तापमान 40°C से ऊपर पहुंच जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे में धूप में ज्यादा देर रहना खतरनाक हो सकता है।
क्या बरतें सावधानी?
- दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
- हल्के और सूती कपड़े पहनें
- ORS और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक लेते रहें
- खाली पेट धूप में बाहर न जाएं
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं दिए हैं। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है।