गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
दिल्ली नगर निगम (MCD) में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना मेयर बना लिया है। प्रवेश वाही को दिल्ली नगर निगम का नया मेयर चुना गया है, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मेयर चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रवेश वाही को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जोरदार जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रवेश वाही ने इस अवसर पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पार्षदों और समर्थकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता की सेवा का अवसर है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी।
दिल्ली की नगर राजनीति में यह जीत भाजपा के लिए अहम मानी जा रही है। MCD में मेयर पद पर वापसी के साथ पार्टी ने राजधानी की स्थानीय राजनीति में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।