DU में प्रदर्शन पर रोक को हाईकोर्ट में चुनौती

दिल्ली हाईकोर्ट ने DU में प्रदर्शन पर रोक पर उठाए सवाल, कहा—अभिव्यक्ति के अधिकार पर पूरी पाबंदी उचित नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक महीने तक प्रदर्शन पर रोक लगाने के आदेश पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि कानून तोड़ने पर कार्रवाई हो सकती है, लेकिन पूरी तरह रोक उचित नहीं।

By : Local News of India
दिल्ली हाईकोर्ट ने DU में प्रदर्शन पर रोक पर उठाए सवाल, कहा—अभिव्यक्ति के अधिकार पर पूरी पाबंदी उचित नहीं

दिल्ली उच्च न्यायालय में दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रदर्शन पर रोक से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान उठे संवैधानिक अधिकारों के सवाल।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक महीने तक सभी प्रकार के प्रदर्शनों पर रोक लगाने के आदेश पर सवाल खड़ा किया है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पूछा कि अगर किसी कानून का उल्लंघन होता है, तो पुलिस उस पर कार्रवाई कर सकती है, लेकिन विरोध प्रदर्शन पर पूरे तरीके से रोक लगाना जायज नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने छात्रों के रवैये पर भी सवाल उठाया। कोर्ट ने कहा कि वो इस मामले पर सुनवाई केवल इसलिए कर रहे हैं कि ये संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति के अधिकारों का मामला है, लेकिन इन अधिकारों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। छात्रों को अपने व्यवहार में सुधार लाना पड़ेगा। ऐसी स्थिति क्यों आने दी गई। प्रॉक्टर एक अकादमिक व्यक्ति होता है। कोई अकादमिक व्यक्ति को ऐसा आदेश देने की नौबत क्यों आयी।

दिल्ली विश्वविद्यालय लॉ फैकल्टी के छात्र उदय भदौरिया ने दायर याचिका में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर की ओर से 17 फरवरी के उस नोटिफिकेशन को चुनौती दी है, जिसमें सार्वजनिक सभाओं, जुलूस प्रदर्शन या पांच व्यक्तियों के जुटने पर दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में रोक लगाई गई है। ये नोटिफिकेशन यूजीसी के इक्विटी गाइडलाइंस के आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के समूहों के बीच झड़पों की खबरें आने के बाद जारी किए गए। कोर्ट ने 25 फरवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था।

दिल्ली विश्वविद्यालय के इस नोटिफिकेशन के बाद किरोड़ीमल कॉलेज और दयाल सिंह कॉलेज ने अपने परिसर में सख्त रुख अपनाते हुए आदेश का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के अलावा निलंबन और निष्कासन की चेतावनी दी है। दोनों कॉलेजों ने अपने छात्रों और स्टाफ को इस संबंध में कोई भी कंटेंट सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करने को कहा है। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय का ये नोटिफिकेशन संविधान के अनुच्छेद 14 और 19 का उल्लंघन करता है। ये नोटिफिकेशन अकादमिक विमर्श को खत्म कर सकता है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।