dankaur-encounter-accused-arrested-farmer-shooting

पुरानी रंजिश में किसान पर फायरिंग, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

दनकौर में किसान पर फायरिंग मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य बदमाश अब भी फरार हैं।

By : Local News of India
पुरानी रंजिश में किसान पर फायरिंग, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Accused arrested in police encounter after farmer shooting in Dankaur; three others still absconding.

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

जनपद में पुरानी रंजिश के चलते किसान पर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को Dankaur थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय Praveen Ranjan Singh ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम अट्टा फतेहपुर निवासी कासिम (48) और उनके भाई पर सोमवार शाम खेत में काम करते समय चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में कासिम के जबड़े में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हमलावर खजूर वाले बाबा अंडरपास के पास सर्विस रोड पर मौजूद हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग शुरू की।

इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें ग्राम अट्टा निवासी आजम घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

पूछताछ में सामने आया कि इस मामले में कासिम ने सलमान, कायदे आजम, शमशेर और जैद को नामजद किया था। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया था।

फिलहाल पुलिस अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।