CM MEETS IAS TRAINEE OFFICERS

CM ने प्रशिक्षु IAS अधिकारियों से की मुलाकात, ईमानदारी और संवेदनशीलता से काम करने की दी सलाह

मुख्यमंत्री ने 12 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने प्रशिक्षण अनुभव साझा किए। CM ने ईमानदारी, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ कार्य कर देश-राज्य की सेवा करने की सलाह दी।

By : Local News of India
CM ने प्रशिक्षु IAS अधिकारियों से की मुलाकात, ईमानदारी और संवेदनशीलता से काम करने की दी सलाह

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से मुलाकात कर उनके प्रशिक्षण अनुभवों को सुना और सराहा। इस दौरान विरूपाक्ष विक्रम सिंह, प्रिया रानी, कृष्णा जोशी, प्रेम कुमार, सैयद आदिल मोहसिन, अजय यादव, सुरज कुमार, विग्नेश टीए, जतिन कुमार, के परीक्षित, महेश कुमार और कशिश बख्शी सहित 12 अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।

इन प्रशिक्षु अधिकारियों में 3 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं। इनमें बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु और झारखंड के अभ्यर्थी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे प्रशिक्षण के बाद विभिन्न पदों पर तैनात होंगे, जहां उनकी भूमिका नीतियों को प्रभावी तरीके से लागू करने में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने सभी से संवेदनशीलता, ईमानदारी और अनुशासन के साथ काम करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएएस अधिकारी सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं और उनके कार्यों से ही विकास योजनाओं की सफलता सुनिश्चित होती है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र, सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह और डॉ. चन्द्रशेखर सिंह भी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

ओडिशा कैडर के प्रोबेशनर IPS अधिकारी ने सेवा छोड़ने की मांगी अनुमति

ओडिशा कैडर के प्रोबेशनर IPS अधिकारी ने सेवा छोड़ने की मांगी अनुमति

ओडिशा कैडर के एक प्रोबेशनर IPS अधिकारी ने सेवा से इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। उनके फैसले को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।