ग्रामीण-शहरी सीमा पर उठे नए सवाल

शहर के रजिस्ट्रेशन कैंप में ‘खेत मजदूर’ की कतार, पात्रता पर उठे सवाल

नगर पालिका क्षेत्र के रजिस्ट्रेशन कैंप में भूमिहीन खेत मजदूर योजना के लिए शहरी लोगों के आवेदन से सवाल उठे। पात्रता जांच और पारदर्शिता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

By : Local News of India
शहर के रजिस्ट्रेशन कैंप में ‘खेत मजदूर’ की कतार, पात्रता पर उठे सवाल

नगर क्षेत्र में आयोजित रजिस्ट्रेशन कैंप में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए फॉर्म भरते युवक-युवतियां और अन्य आवेदक।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

शहर में युवक-युवतियों के लिए चल रहे रजिस्ट्रेशन कैंप में एक हैरान करने वाली तस्वीर बुधवार को सामने आई है। नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित ‘युवा साथी’ रजिस्ट्रेशन कैंप में बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ भूमिहीन खेत मजदूर आर्थिक सहायता योजना के लिए भी बड़ी संख्या में लोग फॉर्म भरते नजर आए। राज्य सरकार की इस योजना के तहत भूमिहीन खेत मजदूरों को सालाना चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी है। लेकिन सवाल उठ रहा है कि शहरी क्षेत्र में जहां खेती योग्य जमीन लगभग नहीं है, वहां इतने खेत मजदूर आए कहां से?

मिली जानकारी के अनुसार, रवींद्र एवेन्यू स्थित पेडी सिल्क प्रशिक्षण केंद्र को शहर के 29 वार्डों के विभिन्न सरकारी योजनाओं के रजिस्ट्रेशन केंद्र के रूप में चुना गया है। यहां ‘युवा साथी’ योजना के तहत 40 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवतियां 1500 रुपये मासिक सहायता पाने के लिए फॉर्म जमा कर रहे है। इसी दौरान एक अलग लाइन में खड़े कुछ लोगों ने खुद को भूमिहीन खेत मजदूर बताया है। पूछने पर एक बुजुर्ग ने कहा कि वह खेत मजदूरों की लाइन में खड़े है। जब उनसे पूछा गया कि शहर में खेती कहां होती है तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

इस मुद्दे पर तृणमूल के जिला प्रवक्ता शुभमय बोस ने कहा कि पेडी सिल्क केंद्र पर मुख्य रूप से मालदा शहर के लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर शहर का कोई व्यक्ति गांव में जाकर खेत मजदूरी करता है तो वह आवेदन कर सकता है। किसके पास कृषि भूमि है या नहीं, इसकी जांच सरकार द्वारा की जाएगी और पात्रता के आधार पर ही आर्थिक सहायता दी जाएगी। घटना को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है और पात्रता की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।