चैती छठ पर घाटों पर उमड़ी भीड़

चैती छठ पर भागलपुर के गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़, व्रतियों ने किया स्नान-पूजन

भागलपुर में चैती छठ के दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने स्नान-पूजन कर निर्जला व्रत का संकल्प लिया, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

By : Local News of India
चैती छठ पर भागलपुर के गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़, व्रतियों ने किया स्नान-पूजन

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

भागलपुर के बरारी सीढ़ी घाट पर चैती छठ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था के इस महापर्व पर छठ व्रतियों ने गंगा में स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गंगाजल लेकर अपने घरों के लिए रवाना हुए। सोमवार को छठ व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत रखते हैं। शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गन्ने के रस से खीर और रोटी बनाकर सूर्य भगवान को अर्पित किया जाएगा। इसके बाद व्रती 36 घंटे के कठिन उपवास का संकल्प लेते हैं।

छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का प्रतीक है, जिससे परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की जाती है।

प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की टीमें तैनात कर दी गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क हैं।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित अनियमितता मामले में निलंबित BKTC कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया गया है। SIT मामले की जांच कर रही है।