chaibasa-girl-stabbed-tuition-return-attack-accuse

ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; आरोपी फरार

चाईबासा में ट्यूशन से लौट रही युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला किया, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी।

By : Local News of India
ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; आरोपी फरार

ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; आरोपी फरार

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जहां ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही एक युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

घटना चाईबासा के कल्याणपुर स्थित आनंद मार्ग स्कूल के सामने वाली गली की बताई जा रही है। घायल युवती की पहचान शिल्पी मोदक (24) के रूप में हुई है, जो न्यू कॉलोनी नीमडीह क्षेत्र की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार, शिल्पी मोदक रोज की तरह बुधवार रात ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए एक युवक ने अचानक उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर ने सफेद शर्ट और जींस पहन रखी थी और उसने युवती पर लगातार सात से आठ बार चाकू से वार किए।

हमले के बाद युवती गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, शिल्पी रोजाना बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।