दमकल की तेजी से टली बड़ी दुर्घटना

नर्सिंग होम के पास देर रात लगी आग, दमकल की तत्परता से टली बड़ी घटना

पश्चिमी सिंहभूम के न्यू कॉलोनी टुंगरी में नर्सिंग होम के पास देर रात आग लग गई। दमकल टीम की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, कोई जनहानि नहीं हुई।

By : Local News of India
नर्सिंग होम के पास देर रात लगी आग, दमकल की तत्परता से टली बड़ी घटना

पश्चिमी सिंहभूम के टुंगरी इलाके में नर्सिंग होम के पास लगी आग

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी टुंगरी में स्थित डॉ. ओम कुमारी नर्सिंग होम के पास शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय पर दमकल की टीम पहुंचने से एक बड़ी घटना होने से बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में वहां रखा एक सीमेंट मिक्सर मशीन भी आ गया, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। देर रात अचानक उठती तेज लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, क्योंकि यह घनी आबादी वाला आवासीय इलाका है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने समाजसेवी त्रिशानु राय को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने एहतियातन पश्चिमी सिंहभूम के फायर ऑफिसर को फोन कर आग लगने की जानकारी दी और तत्काल दमकल भेजने का अनुरोध किया।

इसके बाद चाईबासा अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। घटनास्थल पर सूखे पत्तों का ढेर होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के घरों तक आग फैलने से रोक लिया गया।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।