cbse-class-12-result-2026-latest-update-digilocker

आज खत्म हो सकता है CBSE 12वीं रिजल्ट का इंतजार, DigiLocker पर बड़ा संकेत

CBSE 12वीं के छात्रों का रिजल्ट इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। DigiLocker पर “Result Coming Soon” बैनर एक्टिव होने के बाद रिजल्ट जारी होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

By : Local News of India
आज खत्म हो सकता है CBSE 12वीं रिजल्ट का इंतजार, DigiLocker पर बड़ा संकेत

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्र, DigiLocker पर “Coming Soon” अपडेट के बाद बढ़ी हलचल।

 लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

 

CBSE Class 12 Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। DigiLocker पर “CBSE Class 12 Result Coming Soon” बैनर दिखाई देने के बाद माना जा रहा है कि बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है।

हालांकि CBSE ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने भी संकेत दिए हैं कि रिजल्ट तैयारियों का काम अंतिम चरण में है।

इस साल CBSE Class 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। करीब 18 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंक cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और UMANG ऐप पर चेक कर सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID पहले से तैयार रखने की सलाह दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार CBSE ने ऑन-स्क्रीन डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली का इस्तेमाल किया है, जिससे रिजल्ट प्रोसेस पहले से तेज और अधिक सटीक होने की उम्मीद है।

पिछले साल CBSE ने 13 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी बोर्ड दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणाम घोषित कर सकता है।

 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

एग्जाम के 52 दिन बाद भी CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, छात्र परेशान

CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 में देरी से लाखों छात्र परेशान हैं। परीक्षा खत्म हुए 52 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की है।

अमित शाह बोले- देश का भविष्य युवा पाठकों की संख्या से तय होता है

अमित शाह बोले- देश का भविष्य युवा पाठकों की संख्या से तय होता है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसी देश का भविष्य वहां के युवा पाठकों की संख्या से आंका जा सकता है।

DU UG Admission 2026: 1.9 लाख से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण, पहली सीट आवंटन सूची 16 जुलाई को

DU UG Admission 2026: 1.9 लाख से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण, पहली सीट आवंटन सूची 16 जुलाई को

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक (UG) प्रवेश 2026 के लिए 1.9 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। पहली सीट आवंटन सूची 16 जुलाई को जारी की जाएगी।

कश्मीर के स्कूलों में सभी किताबों की होगी जांच, आपत्तिजनक सामग्री की पहचान के निर्देश

कश्मीर के स्कूलों में सभी किताबों की होगी जांच, आपत्तिजनक सामग्री की पहचान के निर्देश

कश्मीर के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को किताबों की जांच कर आपत्तिजनक सामग्री की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।