लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में ‘भारत योग यात्रा’ के दौरान आध्यात्म और आरोग्य का अनोखा संगम देखने को मिला। इस तीन दिवसीय योग साधना सत्र में देशभर से आए हजारों साधकों ने हिस्सा लिया और योग-स्नान के जरिए आत्मिक शुद्धि का अनुभव किया। इस आयोजन का उद्देश्य योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवनशैली और आध्यात्मिक जागरण के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम में पारंपरिक योग तकनीकों, ध्यान और साधना के माध्यम से लोगों को मानसिक और शारीरिक संतुलन का संदेश दिया गया।