ग्रामीणों ने कॉलेज की पहल की प्रशंसा

बसोहली कॉलेज की एनएसएस इकाई ने निकाली नशा मुक्त जागरूकता रैली

सरकारी डिग्री कॉलेज बसोहली की एनएसएस इकाई ने सियारा गांव में नशा मुक्त जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवकों और ग्रामीणों ने नारे लगाकर नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया।

By : Local News of India
बसोहली कॉलेज की एनएसएस इकाई ने निकाली नशा मुक्त जागरूकता रैली

नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सरकारी डिग्री कॉलेज बसोहली की एनएसएस इकाई ने अपने 7 दिवसीय विंटर स्पेशल कैंप 2026 के तहत सियारा गांव में “नशा मुक्त जागरूकता रैली” का आयोजन किया। यह रैली प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों, ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर नशे के खिलाफ संदेश दिए और नशा मुक्त समाज के समर्थन में नारे लगाए। प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज समाज कल्याण और जागरूकता के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने युवाओं से नशे के खिलाफ आगे आकर जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और उन्हें नशे जैसी बुराई के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। रैली का समापन शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ जिसमें सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। सियारा गांव के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कॉलेज का आभार व्यक्त किया।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।