BARNAVAPARA-BLACKBUCK-REINTRODUCTION

बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों का सफल पुनर्स्थापन

बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में 34 काले हिरणों को वैज्ञानिक तरीके से प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया, जिससे क्षेत्र के पारिस्थितिकी संतुलन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

By : Local News of India
बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों का सफल पुनर्स्थापन

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। अभयारण्य स्थित ब्लैकबक कंजर्वेशन सेंटर से कुल 34 काले हिरणों को वैज्ञानिक पद्धति के तहत दो चरणों में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।

वन विभाग के अनुसार, इस वर्ष 60 ब्लैकबक पुनर्स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूरी प्रक्रिया आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों का पालन करते हुए की गई, जिससे बिना किसी बाधा के हिरणों को जंगल में सफलतापूर्वक मुक्त किया जा सका।

छोड़े गए हिरण अब रामपुर ग्रासलैंड में मौजूद अन्य काले हिरणों के समूह में शामिल हो गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस नए समूह से क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी और जैव विविधता में सकारात्मक बदलाव आएगा।

गौरतलब है कि काले हिरण एक समय छत्तीसगढ़ से लगभग विलुप्त हो चुके थे, लेकिन अब इस पुनर्स्थापन अभियान के जरिए वे फिर से अपने प्राकृतिक आवास में लौट रहे हैं।

यह संरक्षण अभियान प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण पांडे के मार्गदर्शन और मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सतोविशा समझदार के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर सहित वन विभाग की टीम लगातार इन हिरणों की निगरानी और संरक्षण में जुटी हुई है।


 

संबंधित सामग्री

ऑस्ट्रेलिया का 1 टन का सेलिब्रिटी सील नील चर्चा में, वैज्ञानिक बोले- अभी और बढ़ेगा आकार

ऑस्ट्रेलिया का 1 टन वजनी हाथी सील नील सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ इसका वजन और आकार काफी बढ़ सकता है।

ओडिशा के गंजाम में तेंदुए की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के गंजाम में तेंदुए की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के गंजाम जिले में तेंदुए की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग मामले की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रहा है।

बाघों की मौत पर MP हाईकोर्ट सख्त, रिजर्व में CDV रोकथाम के कदमों पर मांगी रिपोर्ट

बाघों की मौत पर MP हाईकोर्ट सख्त, रिजर्व में CDV रोकथाम के कदमों पर मांगी रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में बाघों की मौत के मामले पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और वन विभाग से रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कैनाइन डिस्टेंपर वायरस रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में जंगल में घूमता तेंदुआ पकड़ा गया, इलाके में दहशत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में जंगल में घूमता तेंदुआ पकड़ा गया, इलाके में दहशत

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रिहायशी इलाकों के पास घूम रहे एक तेंदुए को वन विभाग ने ट्रैप लगाकर पकड़ लिया। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल था, अब स्थिति नियंत्रण में है।

असम STF ने अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 8 गोल्डन लंगूर बचाए, 9 गिरफ्तार

असम STF ने चिरांग में अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर 8 संकटग्रस्त गोल्डन लंगूर बचाए और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।