रामलीला मंचन में गूंजे जय श्री राम के जयकारे

बाराबंकी में संस्कृत भाषा में भव्य रामलीला मंचन, बड़ी संख्या में उमड़े दर्शक

बाराबंकी के अशोकपुर चाचू सराय गांव में संस्कृत भाषा में आदिशक्ति रामभक्ति रामलीला का भव्य मंचन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

By : Local News of India
बाराबंकी में संस्कृत भाषा में भव्य रामलीला मंचन, बड़ी संख्या में उमड़े दर्शक

बाराबंकी के अशोकपुर चाचू सराय गांव में संस्कृत भाषा में आदिशक्ति रामभक्ति रामलीला का मंचन किया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ एवं आदर्श सेवा संस्थान बाराबंकी के संयुक्त तत्वाधान में आदिशक्ति–रामभक्ति रामलीला का भव्य मंचन ग्राम अशोकपुर चाचू सराय में संपन्न हुआ । पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के लेख निर्देशक ललित सिंह पोखरिया एवं आयोजन प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा के कुशल निर्देशन में संस्कृत भाषा में हुई मंचीय रामलीला का मंचन अत्यंत भव्य प्रभावशाली एवं सराहनीय रहा और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लाेग पहुंचे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा , मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी , रोहित मिश्रा , राजेश अवस्थी जी सहित ग्रामवासी एवं सम्मानित पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समय पूरा वातावरण जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। आदिशक्ति रामशक्ति नाटक का मंचन मिया गया। इसमें दिखाया गया कि सनातन संस्कृति के दर्शन और मूल्यों पर बाहरी-भीतरी आसुरी शक्तियों के प्रकोप को दैवीय शक्तियों से पराजित किया जा सकता है। आदिशक्ति रामशक्ति नाटक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी के द्वारा असुरराज रावण के विनाश हेतु अपने भीतर दैवीय शक्ति के जागरण को प्रस्तुत कर भारतवर्ष के जन-जन को इस कार्य के लिए प्रेरित करता है। कार्यशाला प्रशिक्षक, नाट्यलेखक एवं निर्देशक ललित सिंह पोखरिया, डॉ सुरेश चंद्र शर्मा , गोविन्द शर्मा, अखिलेश शर्मा, रवि शर्मा मंच के साज सज्जा में रहे।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।