ballabgarh-development-review-meeting

बल्लभगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा, हर वार्ड में 2 करोड़ के प्रोजेक्ट के निर्देश

बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए हर वार्ड में 2 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट तैयार करने और साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

By : Local News of India
बल्लभगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा, हर वार्ड में 2 करोड़ के प्रोजेक्ट के निर्देश

बल्लभगढ़ सचिवालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते विधायक मूलचंद शर्मा और अधिकारी

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

बल्लभगढ़ मिनी सचिवालय में गुरुवार को विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा, एसडीएम मयंक भारद्वाज, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया सहित एफएमडीए, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पार्षदों के वार्ड में दो-दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों की फाइलें जल्द तैयार की जाएं, ताकि योजनाओं को समय पर शुरू किया जा सके। उन्होंने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि बरसात से पहले सीवरेज और नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए।

नगर निगम आयुक्त ने भी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कार्य में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।

बैठक में पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही, जिन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव रखे।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

विदेश में बैठकर रंगदारी का नेटवर्क चला रहा दीपक नांदल, गुरुग्राम एनकाउंटर में 4 शूटर ढेर

विदेश में छिपे गैंगस्टर दीपक नांदल के अपराध साम्राज्य पर बड़ा झटका लगा है। गुरुग्राम एनकाउंटर में उसके चार शूटर मारे गए, जबकि गैंग की कई वारदातें जांच के दायरे में हैं।