गुवाहाटी-नकली-सोना-तीन-गिरफ्तार

गुवाहाटी में नकली सोने का खेल बेनकाब, 1 किलो से ज्यादा माल के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार

गुवाहाटी के पलटन बाजार क्षेत्र में पुलिस ने 1 किलो 31 ग्राम नकली सोना बरामद कर महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By : Local News of India
गुवाहाटी में नकली सोने का खेल बेनकाब, 1 किलो से ज्यादा माल के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार

गुवाहाटी-नकली-सोना-तीन-गिरफ्तार

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

गुवाहाटी, 02 मार्च। गुवाहाटी के पलटन बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली सोना तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नेपाली मंदिर इलाके में अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से करीब 1 किलो 31 ग्राम नकली सोना बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मिहिरजान इस्लाम (25) निवासी बरपेटा, मोहम्मद हनीफ अली (24) निवासी लालुक और गिरोह की कथित मुख्य साजिशकर्ता मेहरजान नेसा (30) निवासी लालुक के रूप में हुई है। मेहरजान नेसा को हरमोती ओपीडी क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश की जा रही है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।