operation-chakravyuh-history-sheeter-thief-arreste

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हिस्ट्रीशीटर चोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

By : Local News of India
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हिस्ट्रीशीटर चोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर चोर और बरामद सामान।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना संग्रामपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय (28 वर्ष) पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय, निवासी घिसियावन पाण्डेय का पुरवा, मजरे बेलखरी, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (12 बोर), चोरी की बैटरी, झटका मशीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी एक सक्रिय अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।