अंबिकापुर में बुलडोजर एक्शन, कब्जे हटे, पथराव

अंबिकापुर में बुलडोजर कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज जमीन से हटे कब्जे, पथराव

अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज की जमीन से अवैध कब्जे हटाने बुलडोजर कार्रवाई हुई। विरोध और पथराव के बीच प्रशासन ने 37 मकानों पर कार्रवाई जारी रखी, पुलिस बल तैनात रहा।

By : Local News of India
अंबिकापुर में बुलडोजर कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज जमीन से हटे कब्जे, पथराव

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

अंबिकापुर के गंगापुर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। करीब 7 एकड़ भूमि पर बने 37 मकानों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और कुछ स्थानों पर पथराव की घटनाएं भी सामने आईं। हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अभियान जारी रखा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

इस अभियान का नेतृत्व एसडीएम फागेश सिन्हा और तहसीलदार उमेश बाज कर रहे थे, जबकि एएसपी अमोलक सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन के अनुसार, इस जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा था और संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ कब्जाधारियों द्वारा फर्जी वन अधिकार पत्र प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें अधिकारियों के हस्ताक्षर नकली पाए गए। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

वहीं विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया और बच्चों की परीक्षाओं के बीच कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई तय समय में पूरी की जाएगी।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।