गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Dr. B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती पर जिलाधिकारी Ashutosh Kumar Dwivedi ने जेएनवी तिराहे पर उनकी प्रतिमा तथा कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के जीवन, संघर्षों और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने सभी से उनके साहित्य को पढ़ने और उनके विचारों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्श आज भी समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व की दिशा में प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।