लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
गुरप्रीत कालरा
अफगानिस्तान में बुधवार सुबह धरती कांप उठी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह करीब 10 बजकर 1 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 215 किलोमीटर दर्ज की गई।
भूकंप का केंद्र 36.421 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.203 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। NCS के मुताबिक यह स्थान अफगानिस्तान के फैजाबाद से करीब 95 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।
भूकंप की गहराई काफी ज्यादा होने की वजह से सतह पर इसके बड़े प्रभाव की संभावना अपेक्षाकृत कम रहती है। फिलहाल इस झटके से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।
अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। इस इलाके में अक्सर गहरे भूकंप दर्ज किए जाते हैं।