adb-india-gdp-growth-forecast-2026-27-economic-out

एडीबी का अनुमान: 2026-27 में भारत की जीडीपी 6.9% रहेगी, अगले साल 7.3% की उम्मीद

एशियाई विकास बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2026-27 में 6.9% और 2027-28 में 7.3% रहने का अनुमान जताया है।

By : Local News of India
एडीबी का अनुमान: 2026-27 में भारत की जीडीपी 6.9% रहेगी, अगले साल 7.3% की उम्मीद

एडीबी का अनुमान: 2026-27 में भारत की जीडीपी 6.9% रहेगी, अगले साल 7.3% की उम्मीद

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

Asian Development Bank (एडीबी) ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक अनुमान जताते हुए कहा है कि वित्त वर्ष 2026-27 में देश की जीडीपी वृद्धि दर 6.9 फीसदी रह सकती है। वहीं अगले वित्त वर्ष 2027-28 में यह बढ़कर 7.3 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है।

एडीबी ने अपनी ताजा Asian Development Outlook रिपोर्ट में मजबूत घरेलू मांग, आसान वित्तपोषण परिस्थितियों और भारतीय उत्पादों पर अमेरिका के कम शुल्क को इस वृद्धि का प्रमुख कारण बताया है। इससे पहले दिसंबर 2025 में जारी रिपोर्ट में 2026-27 के लिए 6.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया गया था, जिसे अब बढ़ाया गया है।

हालांकि एडीबी ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि पश्चिम एशिया में जारी तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो इसका भारत की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी, व्यापार में बाधा और रेमिटेंस में कमी जैसे कारक आर्थिक प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक महंगाई दर में भी इजाफा होने की आशंका है। वित्त वर्ष 2025-26 में 2.1 फीसदी रहने के बाद 2026-27 में यह बढ़कर 4.5 फीसदी तक पहुंच सकती है। हालांकि 2027-28 में वैश्विक तेल कीमतों में नरमी आने पर मुद्रास्फीति घटकर करीब 4 फीसदी रहने का अनुमान है।

एडीबी ने कहा कि 2027-28 में आर्थिक वृद्धि को घरेलू सुधारों, European Union के साथ संभावित व्यापार समझौते और सरकारी वेतन वृद्धि से समर्थन मिलेगा। इससे निर्यात में बढ़ोतरी और बाहरी मांग मजबूत होने की उम्मीद है।

इससे पहले Reserve Bank of India ने भी अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 6.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। वहीं World Bank ने भी हाल ही में भारत के विकास अनुमान को 6.3 फीसदी से बढ़ाकर 6.6 फीसदी कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.6 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 7.1 फीसदी से अधिक है। इस वृद्धि के पीछे मजबूत घरेलू खपत, कर राहत और स्थिर सार्वजनिक निवेश को प्रमुख कारण माना गया है।

संबंधित सामग्री

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

स्टडी में खुलासा: ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई मूल की महिलाएं और युवा मल्टीमॉर्बिडिटी के ज्यादा खतरे में

स्टडी में खुलासा: ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई मूल की महिलाएं और युवा मल्टीमॉर्बिडिटी के ज्यादा खतरे में

ब्रिटेन में हुए एक नए अध्ययन के अनुसार दक्षिण एशियाई मूल की महिलाएं और कम उम्र के लोग एक साथ कई पुरानी बीमारियों (मल्टीमॉर्बिडिटी) के अधिक जोखिम में हैं।

RBI ने मौद्रिक नीति के लिए शुरू किए तीन घरेलू सर्वे, महंगाई और उपभोक्ता भरोसे का जुटाएगा डेटा

RBI ने 9 जुलाई 2026 को तीन घरेलू सर्वे शुरू किए हैं, जिनसे महंगाई की उम्मीदों और ग्रामीण-शहरी उपभोक्ता विश्वास की जानकारी मिलेगी। डेटा का इस्तेमाल मौद्रिक नीति बनाने में होगा।

विश्व बैंक ने PM सूर्य घर योजना के लिए 890 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता को दी मंजूरी

विश्व बैंक ने भारत की PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लिए 890 मिलियन डॉलर के वित्तीय पैकेज को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य 1 करोड़ घरों तक रूफटॉप सोलर पहुंचाना है।