अमेरिका-इजरायल-ईरान-तनाव-ईरान-का-देशों-को-संदेश

अमेरिका-इजरायल-ईरान टकराव तेज, ईरान ने अरब देशों को दिया ‘भाईचारे’ का संदेश

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान ने अरब देशों को भाई बताते हुए हमलों को सिर्फ अमेरिका-इजरायल तक सीमित बताया।

By : Local News of India
अमेरिका-इजरायल-ईरान टकराव तेज, ईरान ने अरब देशों को दिया ‘भाईचारे’ का संदेश

Donald Trump युद्ध खत्म करना चाहते हैं, लेकिन होरमुज जलडमरूमध्य उनके लिए बड़ी बाधा बनता जा रहा है।

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया l

नई दिल्ली, 31 मार्च 2026। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव और गहराता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि फिलहाल सीजफायर की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। इस बीच ईरान ने एक ओर जहां अपने हमले तेज किए हैं, वहीं दूसरी ओर कूटनीतिक संदेश भी देना शुरू कर दिया है।

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने अरब देशों को ‘भाई’ बताते हुए कहा कि ईरान का निशाना केवल अमेरिका और इजरायल के सैन्य ठिकाने हैं, न कि कोई अरब देश। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि ईरान सऊदी अरब का सम्मान करता है और उसे अपना भाई मानता है।

अराघची ने अपने बयान में यह भी कहा कि ईरान की सैन्य कार्रवाई उन ‘दुश्मन ताकतों’ के खिलाफ है जो न तो अरब देशों का सम्मान करती हैं और न ही क्षेत्र में स्थिरता बनाए रख सकती हैं। उन्होंने अरब देशों से अपील की कि वे इस स्थिति को समझें और अपने यहां से अमेरिकी सैन्य मौजूदगी पर पुनर्विचार करें।

इसी बीच खबर है कि अमेरिका ईरान में चल रहे सैन्य ऑपरेशन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है, जिसमें कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। इससे पहले भी अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि वह इस संघर्ष को खत्म करना चाहता है, लेकिन रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण होरमुज जलडमरूमध्य इस दिशा में बड़ी चुनौती बना हुआ है।

मौजूदा हालात में पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है और वैश्विक स्तर पर भी इसके असर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।