us-iran-peace-talks-islamabad-after-11-years-middl

इस्लामाबाद में आज अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, 11 साल बाद आमने-सामने होंगे दोनों देश

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता होने जा रही है। 11 साल बाद दोनों देश सीधे बातचीत की मेज पर होंगे, जिस पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।

By : Local News of India
इस्लामाबाद में आज अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, 11 साल बाद आमने-सामने होंगे दोनों देश

इस्लामाबाद में आज अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, 11 साल बाद आमने-सामने होंगे दोनों देश

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

पश्चिम एशिया में करीब छह सप्ताह तक चले भीषण सैन्य संघर्ष और बढ़ते तनाव के बाद अब सबकी नजर इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी हुई है।

करीब 11 साल बाद यह पहला मौका है जब ईरान और अमेरिका सीधे बातचीत की मेज पर आमने-सामने होंगे। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल इस अहम वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं।

क्षेत्र में जारी तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण की स्थिति और इजराइल-हिज्बुल्ला संघर्ष के बीच यह वार्ता बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर शामिल हैं, जो वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं।

वहीं ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर घालीबाफ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। इसमें विदेश मंत्री अब्बास अराघची, रक्षा परिषद के सचिव अली अकबर अहमदियन और सेंट्रल बैंक के गवर्नर अब्दोलनासर हेममती सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

वार्ता से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। वहीं ईरान ने भी बातचीत के लिए कई शर्तें सामने रखी हैं।

ऐसे में यह शांति वार्ता न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी काफी अहम मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान के एक कट्टरपंथी अखबार ने कथित 'बदले की सूची' जारी की है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य विदेशी नेताओं के नाम शामिल बताए गए हैं।

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और कच्चे तेल की कीमतों पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

हॉर्मुज हमले के बाद ईरान का ट्रंप टीम से कथित संपर्क, कहा- 'गलती हो गई'

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में हुए हमलों के बाद ईरान ने कथित तौर पर ट्रंप प्रशासन से संपर्क कर इसे एक गलती बताया।

खामेनेई के अंतिम संस्कार में नारेबाजी के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी

खामेनेई के अंतिम संस्कार में नारेबाजी के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान ट्रंप विरोधी नारों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है।

'मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बरसेंगी 1000 मिसाइलें', ट्रंप की धमकी के पीछे क्या है वजह?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी हत्या की कोशिश हुई तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा। ट्रंप के 1000 मिसाइलों वाले बयान से तनाव और बढ़ गया है।