iran-kuwait-airport-drone-hamla-fuel-tank-aag

ईरान का कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंकों में लगी भीषण आग

कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले से फ्यूल स्टोरेज टैंकों में आग लग गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है

By : Local News of India
ईरान का कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंकों में लगी भीषण आग

ईरान का कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंकों में लगी भीषण आग

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया l

कुवैत सिटी, 01 अप्रैल ।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कुवैत से एक बड़ी खबर सामने आई है। कुवैत के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, बुधवार को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन के जरिए हमला किया गया, जिससे वहां स्थित फ्यूल स्टोरेज टैंकों में भीषण आग लग गई।

रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला ईरान और उसके समर्थक सशस्त्र समूहों द्वारा किया गया बताया जा रहा है। सिविल एविएशन अथॉरिटी के आधिकारिक प्रवक्ता अब्दुल्ला अल राजही ने इस घटना को हवाई अड्डे पर "खुला हमला" करार दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ड्रोन ने कुवैत एविएशन फ्यूल कंपनी के फ्यूल टैंकों को निशाना बनाया, जिसके चलते वहां आग भड़क उठी। घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने हालात को नियंत्रण में होने की बात कही है, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

संबंधित सामग्री

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और कच्चे तेल की कीमतों पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव, सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार के बाद फिर तेज हुए हमले

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव, सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार के बाद फिर तेज हुए हमले

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष फिर तेज हो गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले बढ़ा दिए हैं।

ईरान संघर्ष के बीच पाकिस्तान की भूमिका पर अमेरिकी सीनेटर ने जताई चिंता

अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने ईरान संघर्ष के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका पर सवाल उठाते हुए वॉशिंगटन को पाकिस्तान के पुराने रुख को याद रखने की सलाह दी।

भारत सरकार ने हटाया गैस सप्लाई पर इमरजेंसी कंट्रोल, जानिए अब क्या बदला

भारत सरकार ने हटाया गैस सप्लाई पर इमरजेंसी कंट्रोल, जानिए अब क्या बदला

भारत सरकार ने प्राकृतिक गैस की सप्लाई पर लगा इमरजेंसी कंट्रोल हटा दिया है। सामान्य हालात को देखते हुए यह व्यवस्था समाप्त की गई है।<br/>

कीव पर रूस का बड़ा हमला, कम से कम 10 लोगों की मौत; ज़ेलेंस्की ने दी चेतावनी

कीव पर रूस का बड़ा हमला, कम से कम 10 लोगों की मौत; ज़ेलेंस्की ने दी चेतावनी

कीव में रूस के बड़े हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने और बड़े हमलों की चेतावनी दी है।