इजराइल-बेरूत-हमला-रॉकेट-मिसाइल-हिजबुल्लाह

इजराइल का बेरूत पर बड़ा हमला: रॉकेट-मिसाइल से दहले दक्षिणी इलाके, कई जगह आग

इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन से हमला कर हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया। हमले में एक विश्वविद्यालय पर भी असर पड़ा, जिसमें दो शिक्षाविदों की मौत की खबर है।

By : Local News of India
इजराइल का बेरूत पर बड़ा हमला: रॉकेट-मिसाइल से दहले दक्षिणी इलाके, कई जगह आग

इजराइल-बेरूत-हमला-रॉकेट-मिसाइल-हिजबुल्लाह

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

बेरूत, 13 मार्च । मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में तड़के बड़ा हमला किया। रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना ने रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन से हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे कई स्थानों पर आग लग गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल ने कहा है कि वह लेबनान में सक्रिय ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने के लिए कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बेरूत के बाहरी इलाकों में कई ठिकानों पर हमले किए गए।

लेबनान के अधिकारियों के मुताबिक राजधानी बेरूत के दक्षिण में स्थित एक विश्वविद्यालय पर हुए हवाई हमले में दो शिक्षाविदों की मौत हो गई। हमले के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच हाल के दिनों में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इजराइली हमलों के जवाब में हिजबुल्लाह की ओर से भी रॉकेट दागे गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

यूरोप की 10 दिन की भीषण गर्मी में हजारों मौतें, चौंकाने वाली स्टडी में बड़ा खुलासा

यूरोप में रिकॉर्ड गर्मी की लहर ने हजारों लोगों की जान ली। स्टडी के मुताबिक, 10 दिनों की भीषण हीटवेव में बड़ी संख्या में मौतें गर्मी से जुड़ी बताई गईं।

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान के एक कट्टरपंथी अखबार ने कथित 'बदले की सूची' जारी की है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य विदेशी नेताओं के नाम शामिल बताए गए हैं।

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और कच्चे तेल की कीमतों पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने युवाओं के लिए काम करने वाले अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन को दिया बड़ा दान

जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने युवाओं के लिए काम करने वाले अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन को दिया बड़ा दान

मैकेंजी स्कॉट ने युवाओं और युवा वयस्कों में सामाजिक बदलाव लाने वाले अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन को नया दान दिया है।

कतर के पूर्व अमीर के सम्मान में आज भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा

कतर के पूर्व अमीर के सम्मान में आज भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा

कतर के फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक मना रहा है। तिरंगा आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे।