लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
जल शक्ति मंत्रालय ने घोषणा की है कि 9वां India International Water Week 2026 22 से 26 सितंबर तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का मुख्य विषय जलवायु-संवेदनशील जल प्रबंधन रहेगा, जिसमें बाढ़, अनियमित वर्षा और जल संकट जैसी चुनौतियों के समाधान पर चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि इसके साथ 22 से 24 सितंबर तक इंटरनेशनल वॉश कॉन्फ्रेंस भी आयोजित होगी, जिसमें विशेषज्ञ, शोधकर्ता और विभिन्न संस्थान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि घटती जल उपलब्धता के मद्देनजर संरक्षण, जल संचयन और कुशल उपयोग पर जोर देना आवश्यक है। सरकार यमुना नदी के सुधार और अमृत सरोवर जैसी योजनाओं पर काम कर रही है, जबकि जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ा दिया गया है ताकि हर घर तक नल का जल पहुंच सके।