लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
दोहा (कतर): अमेरिका और ईरान के बीच कतर की राजधानी दोहा में हुई अप्रत्यक्ष वार्ता में हॉर्मुज जलडमरूमध्य प्रमुख मुद्दा रहा। अमेरिकी प्रतिनिधियों ने ईरान से अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर टोल लगाने की योजना छोड़ने और व्यापक परमाणु समझौते पर ध्यान देने का आग्रह किया। अमेरिका का कहना है कि यदि ईरान इस मांग से पीछे हटता है तो प्रतिबंधों में राहत और आर्थिक लाभ का रास्ता खुल सकता है।
वार्ता में दोनों पक्षों के बीच कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन किसी बड़े समझौते की घोषणा नहीं हुई। रिपोर्टों के अनुसार ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर अपने अधिकार और जहाजों से शुल्क वसूलने के प्रस्ताव पर कायम है, जबकि अमेरिका इसे अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए बाधा मानता है। अगले दौर की वार्ता बाद में आयोजित किए जाने की संभावना है।