लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
काराकस, वेनेजुएला: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अंतरराष्ट्रीय राहत और बचाव अभियान तेज हो गया है। संयुक्त राष्ट्र के समन्वय में कई देशों की शहरी खोज एवं बचाव (Urban Search and Rescue) टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश और राहत कार्य में जुटी हैं।
अमेरिका ने खोज एवं बचाव दल और राहत सहायता भेजी है। वहीं मेक्सिको, कोलंबिया, अल सल्वाडोर, फ्रांस, स्पेन, इटली, पनामा और इक्वाडोर ने भी बचावकर्मी, चिकित्सा दल, खोजी कुत्ते और राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है।
भारत ने भी 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत भारतीय वायुसेना के दो C-17 विमान राहत सामग्री, फील्ड अस्पताल और 41 सदस्यीय चिकित्सा दल के साथ वेनेजुएला के लिए रवाना किए हैं।
भूकंप में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। राहत एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों को निकालने, घायलों का उपचार करने और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने में जुटी हैं।