लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
सियोल: दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि चीन और रूस के करीब 10 सैन्य विमान शनिवार को उसके एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन (KADIZ) में कुछ समय के लिए दाखिल हुए और बाद में वहां से निकल गए। हालांकि, इन विमानों ने दक्षिण कोरिया के वास्तविक हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया।
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) के अनुसार, सेना ने विमानों की गतिविधि पहले ही भांप ली थी और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए वायुसेना के लड़ाकू विमान तैनात कर दिए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह गतिविधि चीन और रूस के संयुक्त सैन्य हवाई अभ्यास का हिस्सा हो सकती है। एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन किसी देश की संप्रभु हवाई सीमा नहीं होता, बल्कि सुरक्षा निगरानी के लिए निर्धारित क्षेत्र होता है।