मीरजापुर मां शीतला दरबार 20 हजार भक्त दर्शन

मां शीतला दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 हजार भक्तों ने किए दर्शन

मीरजापुर के गड़बड़ा धाम में मां शीतला के दरबार में 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने स्नान-पूजन कर दर्शन किए, मंदिर परिसर में दिनभर जयकारों की गूंज रही।

By : Local News of India
मां शीतला दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 हजार भक्तों ने किए दर्शन

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

मीरजापुर के गड़बड़ा धाम में मंगलवार को मां शीतला के दरबार में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं।

सुबह से ही भक्तों ने सेवटी नदी में स्नान कर मंदिर की ओर रुख किया। पुरुष और महिलाएं अलग-अलग कतारों में लगकर शांतिपूर्वक मां के दर्शन करते रहे। दूर-दराज के क्षेत्रों जैसे मध्य प्रदेश, प्रयागराज, भदोही और सोनभद्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

भक्त अपने साथ नारियल, चुनरी, हलुआ-पूरी और पुष्पमालाएं लेकर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कुमारी कन्याओं ने परंपरा के अनुसार जवारी लेकर मां के दरबार में पहुंचकर सेवटी नदी में विसर्जन किया।

मंदिर परिसर में दिनभर जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, वहीं मंदिर प्रबंधन और वालंटियर्स ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित अनियमितता मामले में निलंबित BKTC कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया गया है। SIT मामले की जांच कर रही है।