गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौनी के पास रविवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेश सूतिहार के रूप में हुई है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें अज्ञात अपराधियों की संलिप्तता सामने आ रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और हर पहलू से जांच जारी है। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।