stolen-bike-recovered-golmuri-police-sonu-kalindi-

चोरी की बाइक बरामद, नंबर प्लेट हटाकर घूम रहा था आरोपी

जमशेदपुर में चोरी की बाइक को गोलमुरी पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बरामद किया। आरोपी सोनू कालिंदी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

By : Local News of India
चोरी की बाइक बरामद, नंबर प्लेट हटाकर घूम रहा था आरोपी

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को गोलमुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। यह बाइक 28 मार्च को टैंक रोड से लॉक तोड़कर चोरी की गई थी।

पुलिस को यह सफलता एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान मिली। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कालिंदी के रूप में हुई है, जो सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबुडीह लाल भट्ठा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने चोरी की पूरी घटना कबूल कर ली। आरोपी ने बाइक की पहचान छिपाने के लिए उसका नंबर प्लेट भी हटा दिया था।

इस मामले में गोलमुरी थाना के एसआई विकास कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई में एसआई सुभाष रजक, अजीत प्रकाश, पीसीआर टीम और सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही।

गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने