ऑपरेशन-मिलाप-दिल्ली-पुलिस-193-लापता-मिलाए

ऑपरेशन ‘मिलाप’ की बड़ी सफलता: दो माह में 193 लापता अपनों से मिले

दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पश्चिम जिले ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत दो माह में 193 लापता लोगों को खोजकर परिवारों से मिलाया। पुलिस ने सीसीटीवी, मुखबिर तंत्र और सार्वजनिक स्थानों पर पूछताछ के जरिए यह सफलता हासि

By : Local News of India
ऑपरेशन ‘मिलाप’ की बड़ी सफलता: दो माह में 193 लापता अपनों से मिले

ऑपरेशन-मिलाप-दिल्ली-पुलिस-193-लापता-मिलाए

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नई दिल्ली, 03 मार्च। Delhi Police के दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत सराहनीय सफलता हासिल की है। जनवरी और फरवरी 2026 के दौरान कुल 193 लापता लोगों को खोजकर सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाया गया। इनमें 59 नाबालिग बच्चे और 134 वयस्क शामिल हैं।

केवल फरवरी माह (01 से 28 फरवरी 2026) में ही पुलिस ने 118 लापता व्यक्तियों को तलाश कर परिजनों को सौंपा, जिनमें 31 बच्चे और 87 वयस्क शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक, किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की टीम तत्काल सक्रिय हो जाती है। तलाश अभियान के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाते हैं, ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर फोटो दिखाकर पूछताछ की जाती है। बस चालकों, परिचालकों और स्थानीय दुकानदारों से भी जानकारी जुटाई जाती है।

इसके अलावा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आसपास के थानों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी जांच की जाती है, जिससे लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ‘ऑपरेशन मिलाप’ आगे भी इसी मुस्तैदी से जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोप

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन कथित शूटरों को टारगेट किलिंग की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है।

इंटरस्टेट रैकेट जांच में दिल्ली पुलिस का खुलासा, कमजोर परिवारों और बेटा चाहने वाले दंपतियों को बनाते थे निशाना

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय रैकेट की जांच में खुलासा किया कि आरोपी कमजोर परिवारों और बेटे की चाह रखने वाले दंपतियों को निशाना बनाते थे।

झारखंड के पलामू से 27 नाबालिगों का रेस्क्यू, 14 लड़कियां भी शामिल

झारखंड के पलामू से 27 नाबालिगों का रेस्क्यू, 14 लड़कियां भी शामिल

झारखंड के पलामू जिले में 27 नाबालिगों, जिनमें 14 लड़कियां शामिल हैं, को बचाया गया। सभी बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

IGI एयरपोर्ट से ठगी मामले का आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

IGI एयरपोर्ट से ठगी मामले का आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से पुलिस ने ठगी मामले में फरार चल रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।