डमटाल में 12.76 ग्राम चिट्टा बरामद, महिला गिरफ्तार

नूरपुर: छन्नी गांव में महिला तस्कर गिरफ्तार, घर से 12.76 ग्राम चिट्टा बरामद

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने डमटाल क्षेत्र के गांव छन्नी में दबिश देकर 12.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

By : Local News of India
नूरपुर: छन्नी गांव में महिला तस्कर गिरफ्तार, घर से 12.76 ग्राम चिट्टा बरामद

डमटाल क्षेत्र के गांव छन्नी में दबिश के दौरान पुलिस ने घर से 12.76 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने डमटाल क्षेत्र के अंतर्गत गांव छन्नी में एक घर पर दबिश देकर 12.76 ग्राम का चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे नियमित अभियान के तहत अमल में लाई गई है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की गई है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि सीआईए नूरपुर की टीम जब डमटाल क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की निगरानी पर थी, तो गांव छन्नी में एक घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में रखे फूलदान के अंदर से 12.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में आरोपी महिला बबली (29 वर्ष), पत्नी सुरिंदर उर्फ झांडी, निवासी गांव छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में पुलिस थाना डमटाल में आरोपिया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि उक्त मादक पदार्थ की तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।