Mirzapur Train Accident: Elderly Woman Killed

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत

मीरजापुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, पुलिस जांच जारी है।

By : Local News of India
मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत

मीरजापुर-में-मालगाड़ी-की-चपेट-में-आने-से-महिला-की-मौत

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जमुई रेलवे ट्रैक के पास रहने वाली सैरुननिशा पत्नी स्वर्गीय सद्दीक सुबह घर से जलालपुर मैदान की ओर जा रही थीं। इसी दौरान डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक आई मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चुनार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही आम लोगों से रेलवे ट्रैक पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।