safe-click-cyber-awareness-drive

सेफ क्लिक 2.0 अभियान: साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

भीकनगांव में पुलिस ने 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत स्कूलों और बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर विद्यार्थियों और आम लोगों को साइबर अपराध व ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके बताए।

By : Local News of India
सेफ क्लिक 2.0 अभियान: साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों और बाजार क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया।

थाना प्रभारी नीरज सारवान ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपायों से अवगत कराना है। पुलिस टीम ने दो स्कूलों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी और उनसे बचने के उपाय समझाए।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल भुगतान से जुड़े जोखिमों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस और साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत सूचना दें। अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधों को रोकने के साथ-साथ लोगों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।

एग्जाम के 52 दिन बाद भी CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, छात्र परेशान

CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 में देरी से लाखों छात्र परेशान हैं। परीक्षा खत्म हुए 52 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।