ghaziabad-surya-murder-case-cctv-video-knife

गली में घेरकर 4-5 युवकों ने बरसाए चाकू, गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड का CCTV आया सामने

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक सूर्या को गली में घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया जाता है।

By : Local News of India
गली में घेरकर 4-5 युवकों ने बरसाए चाकू, गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड का CCTV आया सामने

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड का CCTV फुटेज, जिसमें कुछ युवक गली में घेरकर चाकू से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है। मामले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि 4 से 5 युवक एक गली में सूर्या को घेर लेते हैं। कुछ ही सेकंड में आरोपी उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर देते हैं। फुटेज में हमलावरों की बेरहमी साफ दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि हमला इतना अचानक हुआ कि सूर्या को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CCTV सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने